[dc]मो[/dc]दी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सुनामी विजय को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। एक अनुमान यह भी है कि जीत का ज्यादातर श्रेय भावी प्रधानमंत्री की ‘मार्केटिंग व मीडिया स्ट्रेटेजी’ और कॉर्पोरेट्स द्वारा खर्च की गई हजारों करोड़ की धनराशि को दिया जाना चाहिए। इस […]
Category Archives: NaiDunia
ऐतिहासिक विजय, विराट दायित्व
[dc]शु[/dc]क्रवार, 16 मई 2014 का दिन ऐतिहासिक बन गया है। देश में राजनीति की अब एक नई इबारत लिखी जाने वाली है। उस इबारत के शिल्पी नरेंद्र मोदी होंगे। नई दिल्ली, नरेंद्र मोदी के आगमन की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही है। तय हो गया है कि अब वे ही भारत देश के अगले प्रधानमंत्री […]
प्रियंका को भी गुस्सा आता है!
[dc]प्रि[/dc]यंका गांधी का अपने आपको ‘आहत’ महसूस करना कांग्रेस के लिए संकट में राहत के सामान की तरह उपस्थित हुआ है। भारत की राजनीति अपनी बहुत सारी प्रेरणाएं (और चालें भी) महाभारत की कथाओं से प्राप्त करती है। पात्रों का पहले ‘आहत’ होना और फिर सत्य की रक्षा में प्रतिशोध की भावना के साथ कुरुक्षेत्र […]
'अच्छे दिन' आसानी से नहीं आएंगे
[dc]न[/dc]रेंद्र मोदी देश के मुसलमानों को अपने नजदीक लाना चाहते हैं, पर उनकी ही पार्टी और संघ परिवार से जुड़े कट्टरवादी संगठनों के कुछ नेता अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री को अगर देश का प्रधानमंत्री पद संभालना है तो उन्हें एक हिंदूवादी नेता ही बने रहना पड़ेगा। ये नेता नहीं […]
चुनावों के 'टेस्ट' में प्रियंका का 'टी-20'
[dc]कां[/dc]ग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया की बेटी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अगर थोड़ा और पहले मैदान में कूद जातीं तो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जहरीली होती चुनावी राजनीति में बहस के मुद्दे कुछ बदल सकते थे, पर वैसा नहीं हुआ। प्रियंका ने एक ऐसे वक्त जुबान खोली है, जब चुनावों को लेकर […]
जूते और थप्पड़ के बीच का फर्क?
[dc]अ[/dc]रविंद केजरीवाल को इस तरह के सोच में पड़ने की जरूरत नहीं कि उन्हें थप्पड़ क्यों मारे जा रहे हैं, उन पर स्याही और अंडे क्यों फेंके जा रहे हैं। उन्हें पूछने का हक है कि जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है, वैसा किसी और नेता के साथ क्यों नहीं हो रहा! मसलन […]
'फतवा', मोदी की मदद में तो नहीं!
[dc]दि[/dc]ल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कांग्रेस के हक में ‘फतवा’ जारी कर दिया है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए मुसलमानों को प्रेरित करने को इमाम ‘फतवा’ करार देने से इनकार करते हैं। वे इसे अपनी ‘राय’ जाहिर करना बताते हैं। इमाम की ‘अपील’ से कांग्रेस का […]
राहुल की कांग्रेस और वरुण की भाजपा!
[dc]रा[/dc]हुल गांधी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वे अपना सहारनपुर दौरा रद्द कर देते। उनमें यह भी दम नहीं था कि कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो कुछ भी अप्रिय कहा उसकी वे सार्वजनिक रूप से भर्त्सना कर देते। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तो इमरान मसूद का […]
भाजपा के भीतर की ‘परिवर्तन यात्रा’
[dc]ला[/dc]लकृष्ण आडवाणी की उम्मीदवारी को लेकर उत्पन्न हुआ संकट भारतीय जनता पार्टी के किसी नए विवाद में उलझने तक के लिए टल गया माना जाना चाहिए था, पर वैसा नहीं हुआ। वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने नया विवाद शुरू कर भी दिया है। राजनाथ सिंह की चेन्नई यात्रा के दौरान की गई इस घोषणा के […]
काशी से भाग न पाएं केजरीवाल
[dc]अ[/dc]रविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी से हकीकत में ही टकराना चाहते हैं या फिर कोई नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं? अगर ऐसा सही है तो फिर ‘आम आदमी पार्टी’ के संस्थापक-नेता को 25 मार्च की प्रतीक्षा नहीं करना चाहिए, जब वे भगवान शंकर के त्रिशूल पर विराजित दुनिया के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी में रैली निकालकर […]